Type Here to Get Search Results !

MUKHYAMANTRI LADLI LAKSHMI YOJANA

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना

मध्य प्रदेश सरकार की बालिकाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना

योजना सेवाएं

आवेदन करें

लाड़ली लक्ष्मी योजना में ऑनलाइन आवेदन करें

Click Here

लाड़ली प्रोफाइल

अपनी लाड़ली प्रोफाइल देखें

Click Here

लॉगिन करें

अपने अकाउंट में लॉगिन करें

Click Here

रिसेट पासवर्ड

अपना पासवर्ड रिसेट करें

Click Here

प्रमाण पत्र

योजना का प्रमाण पत्र देखें

Click Here

स्नातक प्रोत्साहन राशि

स्नातक प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करें

Click Here

समग्र में eKYC

समग्र पोर्टल पर eKYC करें

Click Here

आधिकारिक वेबसाइट

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Click Here

योजना के बारे में

प्रदेश में बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने एवं बालिकाओं के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना 01 अप्रैल 2007 से प्रारम्भ की गई।

योजना का लाभ

  • योजनांतर्गत बालिका के नाम से शासन की ओर से ₹1,43,000 का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
  • कक्षा 6वीं में प्रवेश पर ₹2,000, कक्षा 9वीं में ₹4,000, कक्षा 11वीं में ₹6,000 एवं कक्षा 12वीं में ₹6,000 छात्रवृत्ति।
  • स्नातक अथवा व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश पर ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि।
  • उच्च शिक्षा (स्नातक) हेतु शिक्षण शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
  • बालिका की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1,00,000 का अंतिम भुगतान।

योजना की पात्रता

  • 1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात् जन्मी बालिका।
  • बालिका स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में पंजीकृत हो।
  • माता-पिता मध्यप्रदेश के मूलनिवासी हों।
  • माता-पिता आयकर दाता न हो।
  • दो या दो से कम संतान हो, द्वितीय संतान के बाद परिवार नियोजन अपनाया गया हो।

योजना के उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश में लिंगानुपात सूचकांक में सुधार लाना।
  • आम जनता में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना।
  • समाज में बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना।
  • जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना।
  • परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करना।
  • बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छी नींव प्रदान करना।
  • कन्या भ्रूण हत्या/शिशु हत्या को रोकना।
  • बाल विवाह को हतोत्साहित करना।
नोट: सभी सेवाएं सुरक्षित (HTTPS) हैं और मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों से लिंक हैं। किसी भी समस्या के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments